समग्र समाचार सेवा
बेगूसराय,8अक्टूबर।
बिहार में बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने होटल के कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को बताया कि हरियाणा का रहने वाला एक छात्र जीडी कॉलेज के निकट एक होटल में कुछ दिनों से रूका हुआ था। छात्र का बुधवार की रात किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो गया। इसके बाद आवेश में आकर छात्र ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।