बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस समाप्त, 144 पर आरजेडी तो 70 पर लड़ेगी कांग्रेस
समग्र समाचार सेवा
पटना, 3 अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही महागठबंध में सीटों को लेकर असमंजस बनी हुई थी जो आज शाम को खत्म हो गई। महागठबंधन में राजद-कांग्रेस के बीच सीटों और टिकटों को लेकर चल रहे तानातानी को दोनों दलों के नेताओं के साथ बैठक में फैसला ले लिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को 70 सीटें दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद (राष्ट्रीय जनता दल), कांग्रेस और वामदल के बीच बंटवारे की बात साफ हो चुकी है। कांग्रेस से चल रही बातचीत फाइनल हो गई है। राजद अपने कोटे से ही मुकेश सहनी की की वीआइपी को भी सीट देगी। माना जा रहा है कि वीआइपी को 10 से 15 के बीच में सीट मिल सकती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले (CPI ML) को 19 तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को आरजेडी 10 सीटें देने को राजी हो सकती है। हालांकि किसे कितनी सीट मिलेगी ये कुछ देर में साफ हो जाएगा।
बड़ी बात ये है कि पहले चरण के नामांकन के बाद आज महागठबंध में सीटों को लेकर सहमति बनने जा रही है। बिहार में इसबार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले फेज का मतदान 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को होना है। ती और सात नवंबर को दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव होगा। 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम आ जाएंगे।
गोहिल ने चेतावनी दी कि कांग्रेस व आरजेडी के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर आरजेडी को नुकसान होगा।