गांधी जयन्ती पर विशेष- गांधी जी के प्रेरक विचार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2020। गांधी जी ने दुनिया भर को अहिंसा का मंत्र सिखाया। 2 अक्टूबर, 2020 को उनकी 151वीं जयंती मनाई जाएगी। गांधीजी ने न सिर्फ देश को आजादी दिलवाई बल्कि अपने पूरे जीवन को एक प्रेरणा के रूप में लोगों के सामने रख दिया। बापू का जीवन उन लोगों को खास प्रेरणा देता है जो जीवन में आने वाली परेशानियों से जल्द घबरा जाते हैं। आइए सीखते हैं उनके जीवन से वो गुण जो आपको भी प्रेरित करेंगे-

1- आपका भविष्य इस बात पर निर्भर है कि आप आज क्या सोचते और करते हैं। वे अपने कल के बारे में नहीं सोचते और सिर्फ ‘आज’ पर ही अपना समय, धन खर्च कर देते हैं। बापू कहा करते थे, अगर वर्तमान में फैसले सही होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा।

2- कहते हैं कि ज्ञान जितना बांटोगे उतना बढ़ेगा। इसलिए सभी की मदद करें। ज्ञान बढ़ेगा।

3- गांधीजी का तीसरा मंत्र कहता है कि कोई भी कार्य करते समय धैर्य का दामन का साथ ना छोड़ें। कितनी भी कठिनाइयां आएं हमेश सफलता के लिए आगे बढ़ते रहे।

4- जरूरी है कि आप अपने लिए वित्तीय अनुशासन अपनाए। कल के लिए बचत करें। उस बचत को सही जगह निवेश भी करें।

5- महात्मा गांधी का जीवन उनके मजबूत चरित्र की पहचान हैं। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, अटूट साहस और अदम्य धीरज उन्हें उनके लक्ष्य यानी आजादी तक लेकर गए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.