नई दिल्ली, 26 सितंबर 2020। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी नई टीम के गठन की घोषणा की है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पश्चिम बंगाल में भाजपा के चर्चित चेहरे मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार से सांसद राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
मध्य प्रदेश के चर्चित चेहरा कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूपी के अमित मालवीय को राष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।