दिल्ली में बड़ा खुलासा: विशेष अभियान में सौ से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा  दिल्ली, 24 मई –दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में दिल्ली पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक सप्ताह तक चलाए गए विशेष     दिल्ली, 24 मई –दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में दिल्ली पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक सप्ताह तक चलाए गए विशेषअभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान कुल 831 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई, जिनमें से 121 लोगों को भारत में अवैध रूप से रहते हुए पकड़ा गया।

इस अभियान का संचालन दिल्ली पुलिस की जिला टीमों ने किया, जो इंटेलिजेंस इनपुट और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर क्रियान्वित हुआ। पकड़े गए सभी प्रवासियों के दस्तावेजों की गहन जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि वे बिना वैध यात्रा दस्तावेजों और वीजा के भारत में रह रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशीय क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को सौंप दिया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई के तहत इनकी देश वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई दिल्ली में अवैध तरीके से बसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे शुद्धिकरण अभियान का हिस्सा है।

यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की निगरानी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे ताकि देश की राजधानी में अवैध प्रवासियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.