भाजपा पर भारी पड़ता कांग्रेस का घोषणापत्र, सता में आने लौटने की पहल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे जन-जन की आवाज का नाम दिया गया है। घोषणापत्र के कवर पेज पर लिखा गया है- हम निभाएंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणा को जारी कर रहे थे। 
राहुल गांधी ने कहा कि घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं जनता के बीच जाकर जनता के लिए तैयार किया गया है। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं। देश की सुरक्षा और शिक्षा भी हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इनके लिए बजटीय प्रावधान को बढ़ाया जाएगा। 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसान को दीनहीन नहीं समाज का पेट भरने वाले की तरह सम्मान प्रदान किया जाएगा। दो लाख कएह कर्जे की माफी की घोषणा की। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि किसान को आत्महत्या से बचाने के लिए यह जरुरी है कि कर्जे के बकाए के बाद भी उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई या कुर्की वारंट की कारवाई नहीं की जा सकती हैं। किसान को सम्मान के साथ सुरक्षा देने की कोशिश की जाएगी। इसके लब राहुल गांधी ने रेल बजट की तरह एक अलग तरह से किसान बजट बनाने की घोषणा की। अलग बजटीय प्रावधान करके ही किसान खेती और बंपर पैदावार पशुपालन समेत किसानी दिक्कतों से किसानों को बचाया जा सकता है।  मार्च 2020 तक खाली पड़ी सरकारी नौकरियों को भरने का वादा करते हुए अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जो उपलब्ध नौकरी है पहले उसे भरा जाएगा। देश की तमाम एजेंसियां को चुस्त दुरुस्त करने पर जोर दिया जाएगा। नौकरी के लिए परीक्षा और रिजल्ट के बीच समयबद्ध योजना लागू करने का वादा किया। देश के भविष्य युवाओं के कंधे पर है,और उसको विकसित होने का पर्याप्त मौका मिलना जरूरी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.