राजनीति में आने के लिए बेताब फिल्मी हीरो हिरोइनें

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव सिर पर क्या आया कि राजनीति में आने दल बदलने और टिकट पाकर चुनाव ल़डने के लिए ज्यादातर फिल्मों अभिनेता अभिनेत्रियां बेताब हैं।   हीरो हिरोइनें को लाने में दोनों दलों के सांसद  ने जमकर जनसंपर्क साधा। इन मशहूर कलाकारों के आने से चुनावी परिणाम पर क्या असर पड़ेगा यह तो समय ही बताएगा। मगर इनके आने से फिल्मी माहौल बदलता हुआ दिख रहा है। 
 राजनीति में नये चेहरों के आने या लाने की रेस के बीच भाजपा में शॉर्ट गन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा ने टिकट से वंचित कर दिया। पता चला है कि वे अब कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। तो मुलायम सिंह की पार्टी  ‌‌सपा की सांसद जयाप्रदा ने एक दशक के रिश्ते को तोड़कर भाजपा  में शामिल हो गयी।   इस उठा पटक से अलग  छम्मा’ छम्मा छम्म गर्ल और रंगीला गर्ल’ के नाम से मशहूर फिल्‍म स्‍टार उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो गयी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिन्द देवडा और कई वरिष्ठ नेताओं के सामने उर्मिला मातोंडकर के पार्टी में शामिल हो गयी।  उर्मिला को कांग्रेस आलाकमान ने आज दिल्‍ली बुलाया था, जहां पर उनकी ज्वाइनिंग प्रक्रिया के बाद  कांग्रेस दफ्तर में उर्मिला मातोंडकर औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गयी पार्टी में स्वागत के साथ ही कई जिम्मेदारी भी दी गयी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवरा और संजय निरुपम भी मौजूद थे। उर्मिला को कांग्रेस उत्‍तर मुंबई से अपना उम्‍मीदवार घोषित कर सकती है। लोकसभा चुनाव 2019 में नॉर्थ मुंबई सें मराठी अभिनेत्री आसावरी जोशी और शिल्पा शिंदे ने भी कांग्रेस से टिकट की मांग की थी। उर्मिला का इस सीट पर उनका मुकाबला वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। इस सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ की तरह है। उर्मिला के सामने गोपाल शेट्टी को पटखनी देना काफी मुश्किल हो सकता है। इसके बावजूद उर्मिला में जबरदस्त जोश है।
सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्‍टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्‍वाइन करने पहुंचे। उन्‍होंने लखनऊ में यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में सदस्‍यता ग्रहण की। शामिल होने से पहले  निरहुआ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।  लखनऊ में निरहुआ पार्टी ज्‍वाइन करने अपने साथ‍ियों के साथ पहुंचे। निरहुआ लोकसभा चुनाव में किसी भी सीट से चुनाव लडने के लिए तैयार है।  इतना साफ है कि निरहुआ की लोकप्रियता का असर भाजपा को जरूर मिलेगा।  उधर कांग्रेस में जाकर भी दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के कहने पर हरियाणा की सुपर सिंगर एक्टर सपना चौधरी भी अंततः भाजपा की हो गयी। हेमा मालिनी के खिलाफ सपना चौधरी की दावेदारी से हेमा सहित पूरी पार्टी टेंशन में आ गई थी। जाट वोटरों के चलते सपना से पार पाना हेमा मालिनी के लिए काफी कठिन होता। लिहाजा मनोज तिवारी ने दांव खेलकर बाजी पलट दी। दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निरंतर संपर्क में हैं। लगता है कि वोटरों को मोहित करने के लिए रुपहले पर्दे के चमकदार चेहरों के बूते ही बाजी मारने का खेल जारी है। 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.