विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता पर भव्य वैश्विक सम्मेलन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

सिरोही, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2018 तक राजस्थान स्थित आबू रोड में ‘‘विज्ञान, आध्यात्मिकता और पर्यावरण‘‘ पर एक वैश्विक सम्मेलन और एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो, अमेरिकी अभिनेत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व पत्नी मार्ला मैपल समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, आध्यात्मिक नेता, कलाकार इस विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता के अंतर्गत आयोजित वैश्विक सम्मलेन में शामिल होंगे।

इस वैश्विक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान ढूंढना है। मुख्य सत्रों और चर्चाओं के दौरान, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् और आध्यात्मिक नेता प्रकृति के साथ पूर्ण समन्वय बनाने के लिए अभिनव एवं नए विचारों पर मंथन करेंगे।

इस सत्र को मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी, वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार रोलान्डा वाट्स, पर्यावरणविद वंदना शिवा और कार्तिकेय साराभाई समेत अन्य सभी विशेषज्ञों और नेताओं द्वारा जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े पहलुओं पर संबोधित किया जाएगा। पूरे विश्व से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले 20 शक्सियतों का सम्मान भी किया जायेगा।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान का मुख्य उद्देश खुद की आतंरिक चेतना, विचारों और कार्यों के बीच के संबंध और पूरी दुनिया पर उसके होने वाले प्रभाव को समझना है। स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और एक स्थायी समाज के विकास की दिशा में एक मजबूत उत्तेजना एवं प्रेरणा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक विश्वविद्यालय अनुसंधान और वैकल्पिक नवीकरणीय ऊर्जा अवधारणाओं के क्षेत्र में 25 वर्षों तक सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

इस भव्य समारोह में प्रमुखतः भारतीय फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह, सुषमा सेठ, श्वेता पंडित, श्रद्धा पंडित, इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट हरीश मोयल, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रसिद्ध ग्रैमी पुरस्कार विजेता एवं म्यूजिक डायरेक्टर रिकी केज समेत कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतुयों का आयोजन किया गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.