तंजानिया नाव हादसे में मृतकों की संख्या 136 पहुंची

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

डोडोमा, तंजानियातंजानिया की विक्टोरिया लेक में नाव पलटने से मरने वालों की तादाद 136 हो गई है। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर 40 लोगों को बचा लिया है। वहीं, बचाव दल ने शुक्रवार शाम तक लेक से 100 शव बरामद कर लिए थे। अंधेरे के कारण अभियान रोक दिया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि नाव में 400 से ज्यादा लोग सवार थे। बचाव दल का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसा उस वक्त हुआ जब नाव यूकारा से बुगोलोरा जा रही थी। कुछ यात्री नाव के एक सिरे पर आ गए। इससे एक ही जगह वजन बढ़ा गया और वह असंतुलित होने के कारण पलट गई।

अंधेरे के कारण शुक्रवार शाम को बचाव अभियान रोकना पड़ा। रीजनल कमिश्नर जॉन मोंगेला ने कहा कि शनिवार को फिर से लापता लोगों की खोज शुरू की जाएगी। तंजानिया पुलिस प्रमुख साइमन सीरो ने मांजा ने बताया कि मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।

लेक विक्टोरिया तीन देशों तंजानियां, युगांडा और केन्या की साझा लेक है। यह सात हजार वर्ग किमी को कवर करती है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नौका में सवार ज्यादातर मछुआरे थे। वे बाजार से लौटकर घर जा रहे थे।

1996 में विक्टोरिया झील में नाव पलटने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 2011 में जांजिबार के पास समुद्र में तेज हवाओं की वजह से नाव पलट गई थी। जांजिबार हादसे में करीब 200 लोगों ने जान गंवा दी थी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.