विश्व हिंदू कांग्रेस में उप राष्ट्रपति ने कहा हिंदू सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

शिकागो, यूएसए: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हिंदू धर्म के सच्चे मूल्यों के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू शब्द को अछूत और असहनीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को शिकागो में दूसरी विश्व कांग्रेस कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

हिंदू धर्म के मूल्यों को बचाने की जरूरत

बता दें कि शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 11 सितंबर, 1893 को दिए गए भाषण के 125 साल पूरे होने पर विश्व हिंदू कांग्रेस में 60 से भी ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। द्वितीय विश्व हिन्दू कांग्रेस में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। उप-राष्ट्रपति ने हिन्दू कांग्रेस में कहा कि हिन्दुत्व जीवन जीने की पद्धति है। इस मौके पर वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत सार्वभौमिक सहनशीलता में विश्वास करता है। साथ ही सभी धर्मों को सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि साझा करना और ख्याल रखना हिंदू दर्शन के मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के सच्चे मूल्यों को बचाने की जरूरत है, जिससे ऐसे विचारों और प्रकृति को बदला जा सके जो गलत सूचनाओं पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा, ‘सही राष्ट्रवाद इस अमूल्य विरासत का संरक्षण है। हमें मूल्यों को जीना चाहिए और विचारों को सही परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करना चाहिए ताकि दुनिया का सबसे प्रमाणिक परिप्रेक्ष्य हो। यह विकृतियों और गलत धारणाओं को जमीनी स्तर पर आने से पहले रोक देना चाहिए। ताकि दुनिया के सामने सबसे प्रामाणिक बातें सामने आ सकें।’

भारत को विश्व गुरु माना जाता था

उन्होंने कहा, ‘हम नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाते हैं जबकि कई बार सांप हमें काट लेता है। हम चींटी को चीनी खिलाते हैं जबकि कई बार चींटी भी हमें काट लेती है। दरअसल, पशु-पक्षी सहित सबको साथ लेकर चलना और सबका ख्याल रखना हिंदू की पद्धति है।’ उन्होंने कहा कि केवल भारत ही अकेला ऐसा देश है, जिसने सभी धर्मों को उनके वास्तविक रूप में स्वीकार किया। एक समय में भारत को विश्व गुरु माना जाता था। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कृति में महिलाओं को इतना सम्मान दिया जाता है कि देश में सारी नदियों का नाम महिलाओं के नाम पर है। यहां तक कि हम लोग देश को पितृभूमि नहीं मातृभूमि कहते हैं।

उप राष्ट्रपति नायडू ने रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व हिंदू कांग्रेस के दौरान सूरीनाम गणराज्य के उपाध्यक्ष अधिन अश्विन से भी मुलाकात की।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.