टोक्यो में ‘विश्वव्यापी एकता दिवस’ के रुप में मना रक्षाबंधन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

विकास रंजन

टोक्यो, जापान: जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय के लोगो ने रक्षा बंधन बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया। यहां स्वयंसेवकों ने स्थानीय वार्ड कार्यालय और टोक्यो अग्निश्मन विभाग के साथ रक्षा बंधन को ‘विश्वव्यापी एकता दिवस’ के रूप में मनाया।

भारतीय समुदाय ने यहां मौजूद कर्मचारियों की कलाई में राखी बांधकर एक नये रिश्ते को पैगाम दिया है जिसमें की समुदाय के लोगो ने समाज की ओर व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को साझा किया। इस त्योहार के जरिए भारतीयों और जापानियों ने एक विशेष बंधन स्थापित कर दिया है।

भारतीय समुदाय के लोग जापान की राजधानी टोक्यो में रक्षा बंधन मनाते हुए।

लोगों ने इस अनुभव को समाज के लिए काम करने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ यह संदेश दिया की ये लोग इन चुनौतीपूर्ण कार्यों को कितनी कुशलतापूर्वक करते हैं।

रक्षा बंधन या राखी का त्योहार जो भाइयों और बहनों के बीच एक प्यार का प्रतीक माना जाता है दुनिया भर में बड़े ही हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। बंधनों और अनुष्ठान संरक्षण के रूप में बहनों द्वारा एक धागे को भाइयों की कलाई में बांधा जाता है जिसमें की प्यार और शांति का मिश्रण समाहित है। वर्षों से विभिन्न राष्ट्रों में रहने वाले भारतीय शांति और प्रेम के प्रतीक के रूप में इस दिन को मनाते हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.