100 करोड़ की संपत्ति वाले आईपीएस अधिकारी की सेवा समाप्त

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली:  चार साल से निलंबित चल रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मयंक जैन की सेवाएं केंद्र सरकार ने समाप्त कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश सरकार को जैन को तीन माह के वेतन भत्तों के साथ सेवा समाप्ति का आदेश सौंपने के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय सेवा के चार अधिकारी अरविंद-टीनू जोशी, एमके सिंह और शशि कर्णावत को पूर्व में ही सेवा से अलग किया जा चुका है। 1995 बैच के सात अधिकारियों में जैन तीसरे क्रम पर थे। लोकायुक्त छापे के बाद उन्हें 31 मई, 2014 को निलंबित कर दिया था।

डॉ. जैन की सेवाएं समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने तीन मार्च, 2018 को प्रस्ताव भेजा था। गृह मंत्रालय ने 16 अगस्त को जैन की सेवा समाप्ति के आदेश मुख्य सचिव को भेजे। मालूम हो कि जैन के खिलाफ मई, 2014 में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई की थी। एक साथ पांच स्थानों पर छापे मारे गए थे। छापों में करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने का दावा किया गया था। उस समय वह आइजी (कम्युनिटी पुलिसिंग) के तौर पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.