व्यवस्था परिवर्तन के नारे को लेकर ‘आप’ उतरेगी हरियाणा के चुनावी महाभारत में

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अभी तक तो हरियाणा के चुनावी दंगल में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और इनेलो व बसपा का गठबंधन ही दिखाई दे रहा है। लेकिन शीघ्र ही हरियाणा के ही “लाल”, अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी चुनावी दंगल में पूरे जोर शोर से उतर रही है। पार्टी के दिल्ली से राजयसभा सदस्य तथा हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार बंसल की खास बातचीत।

सवाल जात पात और परिवारवाद की राजनीती का शिकार हरियाणा की राजनीती में आम आदमी पार्टी अपने लिए क्या भविष्य देखती है?

गुप्ता बंसल साहिब, आपका सवाल बहुत वाजिब है। हरियाणा की जनता ने सभी दलों की सरकारों और हरियाणा के सभी चर्चित लालो, देवीलाल, बंसीलाल, भजनलाल और उनके लाल ओम प्रकाश चौटाला, रणबीरसिंह के लाल भूपिंदर सिंह हूडा और अब नरेंदर मोदी के लाल, मनोहर लाल का शासन देख लिया है। जनता इनसे ऊब चुकी है हम इस बार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नारे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

सवाल अभी आप की क्या तैयारियां है ?

गुप्ता- देखिये में भी हरियाणा के जींद जिले के शामलों कलां गांव का रहने वाले हूँ। हमारे अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल जी भी हरियाणा से है। इसके अलावा हमारे काफी विधायक हरियाणा से ताल्लुक रखते है। वैसे भी हरियाणा के काफी लोग दिल्ली में रहते हैं और प्रतिदिन हज़ारो लोग हरियाणा से दिल्ली आते है। हम सब के सम्पर्क में है और अपनी रणनीति तैयार कर रहे है।

सवाल- मीडिया में जहां दूसरी पार्टियों के नेताओ की काफी चर्चा रहती है, लेकिन आप की पार्टी का अभी हरियाणा में मीडिया ने नोटिस नहीं लिया है।

गुप्ता बंसल साहिब ऐसा नहीं है। मीडिया लोकत्रंत्र का चौथा स्तम्भ है। इसलिए अरविन्द केजरीवाल जी ने सबसे पहले हरियाणा के पत्रकारों को दिल्ली आमंत्रित कर उनसे परदेश के हालत के बारे फीडबैक लिया है। पार्टी लोकसभा  और असेंबली के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सवाल दिल्ली में आपकी सरकार की कोई खास उपलब्धि जिसे आप हरियाणा में लागू करना चाहेंगे।

गुप्ता लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने में हमारी उपलब्धि के विरोधी भी सराहना करते है। देखिए हमने दिल्ली में आम आदमी के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। अफसरशाही को आम आदमी के प्रति जवाबदेह बनाया है। ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले सैनिको, पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानो, होम गॉर्डस और फायर सर्विस आदि सेवाओं के जवानो के परिवार को एक करोड़ रुपया की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

सवाल- हरियाणा में आपका नारा क्या रहेगा?

गुप्ता बंसीलाल, भजन लाल, देवीलाल, देवी के लाल ओमप्रकाश रणबीर सिंह के लाल भूपिंदर हूडा और मोदी के लाल मनोहरलाल सबका शाषन देखा परखा-वही ढाक  के तीन पात। इस बार देखो केजरीवाल का कमाल।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.